
पुलिस ने तीनों जोन में एक साथ अलग-अलग टीमें भेजीं।
उत्तर जोन: रामनगर BSUP कॉलोनी (गुढ़ियारी) और दलदल सिवनी BSUP कॉलोनी (पंडरी)।
मध्य जोन: लभांडी BSUP कॉलोनी (तेलीबांधा) और देवरपारा, सुभाष नगर।
पश्चिम जोन: बोरियाखुर्द BSUP कॉलोनी (टिकरापारा) और देवार डेरा, लालपुर (न्यू राजेंद्र नगर)
पुलिस टीमों ने इन इलाकों में रहने वाले लोगों से पूछताछ की। दूसरे राज्यों से आकर रह रहे लोगों के पहचान संबंधी दस्तावेज और अन्य जानकारी जांची गई। किरायेदारों का पुलिस सत्यापन हुआ है या नहीं, इसकी भी पड़ताल की गई।
पुराने अपराधियों को दी समझाइश, वारंट भी तामील
अभियान में पहले आपराधिक मामलों में शामिल रहे और पुलिस की निगरानी में रहने वाले लोगों की गतिविधियां भी जांची गईं। पुलिस ने उन्हें दोबारा किसी अपराध में शामिल नहीं होने और कानून का पालन करने की हिदायत दी। साथ ही जांच या पूछताछ के लिए बुलाने पर पुलिस के सामने उपस्थित होने को कहा।
इस दौरान न्यायालय से जारी लंबित वारंटों की तामिली भी की गई। पुलिस के मुताबिक, त्योहारों के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना रोकने और आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं।