कोंडागांव के माकड़ी विकासखंड के शामपुर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कथित दुर्व्यवहार और अव्यवस्थाओं को लेकर विवाद बढ़ गया

Chhattisgarh Crimesकोंडागांव के माकड़ी विकासखंड के शामपुर स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में कथित दुर्व्यवहार और अव्यवस्थाओं को लेकर विवाद बढ़ गया है। शनिवार को पालकों के साथ छात्र-छात्राएं और शिक्षक अपनी शिकायत लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं में सुधार और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कलेक्टर के नाम आवेदन सौंपा। आवेदन में प्राचार्य, छात्रावास अधीक्षक और अधीक्षिका सहित कुछ शिक्षकों को हटाने की मांग की गई है।

पालकों का आरोप है कि विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए जातिगत अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने प्राचार्य पर आदिवासी समाज के बच्चों को लेकर आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करने और उन्हें बार-बार प्रताड़ित करने की शिकायत की है। इसके अलावा विद्यार्थियों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं।

आवेदन में छात्रावास अधीक्षक राजवीर यादव और अधीक्षिका निशु पंगाल पर रात के समय परिसर में मौजूद नहीं रहने तथा बच्चों को बुलाकर धमकाने के आरोप लगाए गए हैं। पालकों ने छात्रावास के शौचालयों में साफ-सफाई नहीं होने और दरवाजे टूटे होने की शिकायत भी की है।

बालिकाओं के शौचालय में CCTV लगाने पर जताई आपत्ति

शिकायत में बालिकाओं के शौचालय में CCTV कैमरा लगाए जाने का आरोप भी लगाया गया है। पालकों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए इसकी जांच कराने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि 31 अक्टूबर को आयोजित बैठक के दौरान उनसे कोरे कागज पर हस्ताक्षर करवाए गए।

Exit mobile version