बेमेतरा जिले के ग्राम उसलापुर में घर से अवैध शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesबेमेतरा जिले के ग्राम उसलापुर में घर से अवैध शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। चंदनू थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने उसके कब्जे से 82 पौवा अंग्रेजी शराब जब्त की है। इसकी कीमत करीब 9,840 रुपए बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक, 30 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उसलापुर निवासी दिलीप बंजारे (26) अपने घर में शराब रखकर बेच रहा है। सूचना पर चंदनू पुलिस और साइबर सेल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इस दौरान 14,760 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

बेमेतरा से शराब लाकर बेचता था युवक

पूछताछ में दिलीप ने बताया कि वह बिक्री के लिए बेमेतरा निवासी एक व्यक्ति से शराब लाकर घर में रखता था। पुलिस ने दिलीप बंजारे, पिता बड़कू बंजारे, निवासी उसलापुर, थाना चंदनू के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत केस दर्ज किया है।

अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान

पुलिस के अनुसार, जिले में अवैध शराब, गांजा, नशीले पदार्थों की बिक्री, जुआ और सट्टा समेत अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version