गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में लोहारी पेट्रोल पंप के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई

Chhattisgarh Crimesगौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र में लोहारी पेट्रोल पंप के पास एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ग्राम लोहारी निवासी मयंक कुमार केवट अपनी बाइक (CG 31 C 2071) से मनेंद्रगढ़ सब्जी मंडी जा रहे थे। लोहारी पेट्रोल पंप के आगे एक ट्रक (MP 65 GA 2270) के चालक ने तेज और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर से मयंक कुमार केवट के सिर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पत्नी की शिकायत पर मरवाही पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ तेज और लापरवाही से वाहन चलाने तथा दुर्घटना कारित करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Exit mobile version