
इससे पहले सरकार ने 9 नवंबर (सोमवार) को गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया था। बाद में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया। इसके बाद सरकार ने 9 नवंबर की स्थानीय छुट्टी को बदलकर 20 नवंबर को किया गया है।
इन कार्यालयों में लागू नहीं होगा अवकाश
यह स्थानीय अवकाश नवा रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर में स्थित सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं के लिए लागू होगा। हालांकि, बैंक, कोषालय और उप कोषालय में इस दिन छुट्टी नहीं रहेगी।