जांजगीर-चांपा जिले में जियो कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर लेने और बाद में उन्हें दूसरे व्यक्ति को बेचकर धोखाधड़ी करने के मामले में बलौदा पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesजांजगीर-चांपा जिले में जियो कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर-ट्रॉली किराये पर लेने और बाद में उन्हें दूसरे व्यक्ति को बेचकर धोखाधड़ी करने के मामले में बलौदा पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने किराये पर लेने के बहाने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां हासिल की थीं।

बाद में उन्हें बिलासपुर जिले के एक व्यक्ति को बेच दिया गया। इस मामले में करीब 9 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप है। पुलिस पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है।

पुलिस के अनुसार, खिसोरा निवासी विमलेश कुमार अहिर ने थाना बलौदा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 24 जुलाई 2026 को सन्नी लाल पाटले और राहुल कुमार खाण्डे उसके घर पहुंचे थे। दोनों ने खुद को जियो कंपनी का सुपरवाइजर बताया और दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां किराये पर लेने की बात कही।

आरोपियों ने प्रत्येक ट्रैक्टर का किराया 30 हजार रुपए देने का झांसा दिया और दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अपने साथ ले गए। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें बिलासपुर जिले के एक व्यक्ति को करीब 2 लाख रुपए में बेच दिया। पुलिस के मुताबिक, बिक्री से मिली रकम में से 50 हजार रुपए खर्च कर दिए गए। इस तरह प्रार्थी के साथ करीब 9 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई।

पहले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा भी पकड़ा गया

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में मामले की जांच और कार्रवाई की गई। पुलिस ने पहले सन्नी लाल पाटले निवासी बम्हनीन, थाना अकलतरा और राहुल कुमार खाण्डे निवासी खम्हरिया को गिरफ्तार किया था। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था।

मामले में फरार चल रहे अब्दुल गफूर खान निवासी मचखंडा, थाना सीपत, जिला बिलासपुर की बलौदा पुलिस तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ के बाद न्यायिक रिमांड पर भेजा

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में अब्दुल गफूर खान ने अपने साथियों के साथ मि।लकर जियो कंपनी का सुपरवाइजर बनकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियां किराये पर लेने और बाद में उन्हें दूसरे व्यक्ति को बेचने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Exit mobile version