जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCC-J) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने पीएम मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था

Chhattisgarh Crimesजनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (JCC-J) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने पीएम मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार को लेकर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया था। जिसमें दोनों की सांकेतिक शादी और हनीमून को दिखाया था।

अब इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने विरोध जताया है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रायपुर के सिविल लाइंस थाने पहुंचकर अमित जोगी के खिलाफ शिकायत करते हुए FIR दर्ज कराई है।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, अमित जोगी ने कथित वोट चोरी के मुद्दे पर पीएम मोदी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वीडियो में दोनों के मुखौटे पहने किरदारों को दिखाया गया था। इसके बाद ‘ज्ञानू-जानू की शादी’ के नाम से सांकेतिक शादी और हनीमून का दृश्य दिखाया गया। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना शुरू हो गई।

विवाद बढ़ा तो डिलीट किया वीडियो, मांगी माफी

वीडियो को लेकर विवाद बढ़ने के बाद अमित जोगी ने इसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट से हटा दिया। उन्होंने पोस्ट के जरिए माना कि अपनी बात रखने का तरीका सही नहीं था। जोगी ने लिखा कि वे जिस संदेश को देना चाहते थे, उसे दूसरे तरीके से भी रखा जा सकता था।

उन्होंने कहा कि खुद का मजाक उड़ाकर अपनी बात कहना अलग है, लेकिन किसी निजी रिश्ते या स्पेस को व्यंग्य का हिस्सा बनाना ऐसी सीमा है, जिसे वे पार नहीं करना चाहते। इसी वजह से पोस्ट हटा दी गई। जिन लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं, उनसे उन्होंने माफी भी मांगी।

Exit mobile version