
छत्तीसगढ़ में मौसम ड्राई बना हुआ है। वहीं रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिनों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष बदलाव होने का अनुमान नहीं है। प्रदेश में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है।
बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दुर्ग में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।