रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा

Chhattisgarh Crimesरायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन शामिल होंगे।

उनके आगमन और आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राष्ट्रीय महामंत्री और छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी बुधवार को धरमजयगढ़ पहुंचेंगी।

कार्यक्रम स्थल का करेंगी निरीक्षण

स्मृति ईरानी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगी। इसके साथ ही प्रदेश के भाजपा पदाधिकारियों और स्थानीय नेताओं के साथ बैठक करेंगी।

बैठक में आयोजन की रूपरेखा और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेंगी। साथ ही तैयारियों को लेकर जरूरी निर्देश भी देंगी।

स्थानीय स्तर पर भी चल रही तैयारी

जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर स्थानीय स्तर पर भी तैयारियां की जा रही हैं। प्रदेश के नेता और भाजपा पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार जुटे हुए हैं।

15 नवंबर को होने वाले इस आयोजन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी को देखते हुए तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।