छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश में दिन और रात दोनों समय तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री कम रहा। इससे दिन में तेज गर्मी का असर नहीं है, वहीं रात में ठंड महसूस होने लगी है।