समाजसेवी और बैंक से रिटायर्ड तोषपाल उपाध्याय कपसदा वाले ने छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज को 1 करोड़ रुपए का दान दिया

Chhattisgarh Crimesसमाजसेवी और बैंक से रिटायर्ड तोषपाल उपाध्याय कपसदा वाले ने छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज को 1 करोड़ रुपए का दान दिया है। छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने इसे समाज के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत दान बताया।

रायपुर के विप्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में तोषपाल उपाध्याय ने 1 करोड़ रुपए का चेक विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी को सौंपा। इस मौके पर पूर्व न्यायाधीश टी.पी. शर्मा, सेवानिवृत्त आईएएस एस.के. तिवारी, अनुराग पांडेय, अरुण शर्मा, सुरेंद्र शुक्ला, नटराज शर्मा, कुसुम शर्मा, संजय दीवान सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे। पीढ़ियों के लिए बनी प्रेरणा

तोषपाल उपाध्याय ने कहा कि समाज से उन्हें हमेशा प्यार, सम्मान और सहयोग मिला। इसी के प्रति आभार जताने के लिए उन्होंने यह दान दिया है। उनके इस फैसले पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने खड़े होकर तालियां बजाईं और उनका सम्मान किया।

समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि यह दान सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि शिक्षा, समाज को मजबूत बनाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा देने वाला कदम है। इस राशि का उपयोग समाज के विकास और जनहित के कार्यों में किया जाएगा।