
बिलासपुर हाईकोर्ट से मिली तीन महीने की अंतरिम जमानत की अवधि पूरी होने के बाद वे कोर्ट पहुंचे। उनके सरेंडर के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी मौजूद रहे।
कोर्ट परिसर के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटी रही। अमित बघेल के खिलाफ अग्रवाल और सिंधी समाज को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में रायपुर के तेलीबांधा, कोतवाली और देवेंद्र नगर समेत अलग-अलग थानों में FIR दर्ज की गई थीं।
इन मामलों में कुल 14 FIR दर्ज होने की बात सामने आई थी। गिरफ्तारी के बाद बघेल ने कानूनी राहत के लिए हाईकोर्ट का रुख किया था।
तीन मामलों में मिली थी अंतरिम जमानत
अमित बघेल को दिसंबर 2025 में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने नियमित जमानत देने से इनकार करते हुए तीन मामलों में तीन महीने की अंतरिम राहत दी थी। यह राहत कुछ शर्तों के साथ दी गई थी।
अंतरिम जमानत के दौरान अमित बघेल को अगले तीन महीने तक रायपुर जिले की सीमा में निवास नहीं करने का निर्देश दिया गया था। हालांकि, कोर्ट में पेशी के लिए निर्धारित तारीखों पर उन्हें रायपुर आने की अनुमति दी गई थी।
उनके वकील हर्षवर्धन परगनिया ने तीन महीने की अंतरिम जमानत मिलने की बात कही थी। वहीं, आपत्तिकर्ता के वकील सुनील ओटवानी ने कहा था कि हाईकोर्ट ने नियमित जमानत याचिका खारिज की है और अमित बघेल को तीन महीने का पैरोल दिया गया है।