जेल में बंद महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को आज प्रोडक्शन वारंट पर रायपुर जेल से ED की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।
CBI कोर्ट से आवेदन खारिज होने के बाद ED ने PMLA स्पेशल कोर्ट में आवेदन लगाया था। कोर्ट ने ED के आवेदन को स्वीकार कर लिया है।
आज फिर पुलिस की टीम सौरभ को रायपुर जेल से ED कोर्ट लेकर पहुंचेगी। यहां पेशी के बाद ED उसे कस्टोडियल रिमांड पर लेने की मांग करेगी, ताकि उससे पूछताछ की जा सके।
बता दें कि 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड खत्म होने के बाद गुरुवार को सौरभ को फिर रायपुर की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया था। CBI ने दोबारा कस्टडी नहीं मांगी और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की मांग की।
जहां से उसे 19 नवंबर तक ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। CBI अधिकारी और पुलिस हाई सिक्योरिटी के बीच सौरभ को लेकर कोर्ट पहुंचे।
कोर्ट से आदेश मिलने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस दौरान वह झोला उठाकर जेल के अंदर जाता दिखा।