
इस दौरान दोनों जगह साफ-सफाई ठीक नहीं मिली। रेस्टोरेंट के बाहर भी कचरा फेंका जा रहा था। वहीं, सरोना रोड पर एक जगह बिना अनुमति विज्ञापन लगाया गया था। इन तीनों मामलों में नगर निगम ने संबंधित संचालकों पर कुल 40 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन कमिश्नर डॉ. तृप्ति पाणिग्रही और निगम के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की। समता कॉलोनी के दोनों रेस्टोरेंट में गंदगी और सफाई की कमी मिलने पर संचालकों को जुर्माना भरने के साथ भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं करने की चेतावनी दी गई।
वहीं, सरोना रोड पर बिना अनुमति विज्ञापन लगाने के मामले में नगर निगम के नगर निवेश विभाग और जोन-7 की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। संबंधित व्यक्ति पर भी जुर्माना लगाया गया।
कार्रवाई के दौरान कार्यपालन अभियंता सुशील गोडेस्टस, सहायक अभियंता कमलेश मिथलेश, जोन स्वास्थ्य अधिकारी भूषण ठाकुर और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निगम अधिकारियों ने संबंधित संचालकों को चेतावनी दी है कि दोबारा गंदगी फैलाने या बिना अनुमति विज्ञापन लगाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।