छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आज (सोमवार) मौसम बदल सकता है

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आज (सोमवार) मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग ने संभाग के 7 जिलों में हल्की बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई है। इनमें कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा शामिल हैं। इन सभी जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं, प्रदेश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। राजधानी रायपुर में भी मौसम साफ रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।