
उन्होंने कहा कि देश में फर्टिलिटी रेट 2.2 है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह घटकर 1.8 रह गई है। मंत्री ने कहा कि उनकी इच्छा है कि प्रदेश की प्रजनन दर कम से कम राष्ट्रीय औसत के बराबर पहुंचे।
3 से 4 बच्चे होने पर भी दिक्कत नहीं
स्वास्थ्य मंत्री ने परिवार में बच्चों की संख्या को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि अब परिवार में तीन से चार बच्चे हों तो भी कोई दिक्कत नहीं है।
नसबंदी के लिए अब नहीं मिलता प्रलोभन
नसबंदी को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से अब इसके लिए किसी तरह का प्रलोभन नहीं दिया जाता है। कोई व्यक्ति अपनी इच्छा से नसबंदी कराने आता है तो यह अलग बात है।