बिलासपुर के मस्तूरी में सोमवार शाम तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक किसान की मौके पर ही मौत हो गई

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर के मस्तूरी में सोमवार शाम तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक किसान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक के पीछे बैठे पिता और 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। मस्तूरी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

ग्राम रिस्दा निवासी सोमनाथ श्रीवास (40) पेशे से किसान था। गांव में रहने वाले राकेश यादव के आठ वर्षीय बेटे शौर्य की तबीयत खराब थी। सोमवार को राकेश के कहने पर सोमनाथ अपनी बाइक से राकेश और शौर्य को इलाज कराने बिलासपुर लेकर आए थे। डॉक्टर को दिखाने के बाद तीनों शाम को वापस अपने गांव रिस्दा लौट रहे थे।

तीनों मस्तूरी पहुंचे, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे सोमनाथ सीधे ट्रक के पहियों के नीचे आ गए, जिससे मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, पीछे बैठे राकेश यादव और मासूम शौर्य उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को लोगों ने तत्काल सिम्स में भर्ती कराया, जहां दोनों उपचार जारी है।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन को सौंपा शव

इस हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित कर यातायात बहाल कराया।

पुलिस ने मृतक सोमनाथ के शव को कब्जे में लेकर मॉर्चुरी भिजवा दिया, मंगलवार की सुबह शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसके बाद उसे परिजन को सौंप दिया गया।

Exit mobile version