छत्तीसगढ़ के 2 युवक रूस में नौकरी के लिए करने गए थे, लेकिन अब वहां फंसे होने और प्रताड़ना झेलने की बात कह रहे

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के 2 युवक रूस में नौकरी के लिए करने गए थे, लेकिन अब वहां फंसे होने और प्रताड़ना झेलने की बात कह रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि युवकों को टेलीग्राम के जरिए नौकरी का ऑफर दिया गया।

अच्छी सैलरी का भरोसा देकर कंपनी ने उनके हवाई टिकट, वीजा और रहने तक का इंतजाम किया। उन्हें बताया गया कि रूस पहुंचने के बाद काम की पूरी जानकारी दी जाएगी। लेकिन अब न तो नौकरी मिली न ही उन्हें वापस लौटने दिया जा रहा है।

परिजनों के मुताबिक, युवकों को ड्रग्स के झूठे मामले में फंसाकर उन्हें डिटेन किया गया है। उनसे कहा जा रहा है कि या तो 15 से 20 साल जेल में रहो या रशियन आर्मी में शामिल हो जाओ।

वहीं, बिल्हा के 21 वर्षीय विनीत कुमार का वीडियो भी सामने आया है। इसमें वह भारत सरकार से मदद मांगते हुए रूस में भारतीयों को नौकरी के नाम पर फंसाने और बंदूर दिखाकर प्रताड़ित करने की बात बता रहा है।फिलहाल छत्तीसगढ़ के इन युवकों के परिवार अपने स्तर पर पुलिस, प्रशासन, मंत्रालय और भारतीय दूतावास तक गुहार लगा चुके हैं। अब उनकी मांग है कि भारत सरकार रूस में फंसे युवकों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित भारत वापस लाने की व्यवस्था करें।

रायपुर के टिकेश्वर को इंटरव्यू के नाम पर बुलाया

रायपुर के गुढ़ियारी श्रीनगर निवासी मनोरमा साहू के पति टिकेश्वर साहू (38) सेल्स एंड मार्केटिंग में 17 साल का अनुभव रखते हैं। करीब 10 साल पहले वे दुबई में भी नौकरी कर चुके हैं।

इस बार उन्हें टेलीग्राम के जरिए रूस में नौकरी का ऑफर मिला। पैकेज अच्छा बताया गया था। कंपनी ने दिल्ली से मॉस्को और फिर वोल्गोग्राद तक का टिकट, वीजा और रहने की व्यवस्था करने की बात कही।

टिकेश्वर 7 सितंबर को रूस रवाना हुए। उन्होंने परिवार को बताया था कि पहले इंटरव्यू देकर नौकरी समझेंगे। काम पसंद आया तो रुकेंगे, नहीं तो 23 सितंबर की वापसी टिकट से भारत लौट आएंगे।