छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर जिले के पदाधिकारी व कर्मचारी पटवारियों की मांगों के समर्थन में सड़क पर उतरे। सभी ओवर ब्रिज के नीचे धरने के बाद आक्रोश रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारियों ने केंद्र के समान महंगाई भत्ता, लंबित एरियर्स भुगतान व पटवारियों की मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की। पदाधिकारियों ने कहा कि डीए उनका अधिकार है और निराकरण न होने से आक्रोश बढ़ रहा है; मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा। आंदोलन कमल वर्मा, राजेश चटर्जी, मनीष मिश्रा, सतीश ब्यौहरे, केएल. टांडेकर व पीआर झाड़े के मार्गदर्शन में हुआ।