
प्रदीप गौर ने हनुमान जी के लंका जाने का प्रसंग सुनाया। उन्होंने दावा किया कि, जब हनुमान जी लंका पहुंचे थे, तब उनके ‘जय श्रीराम’ के नारों से राक्षसनियों के गर्भ में पल रहे बच्चों का गर्भपात हो गया था।इसी प्रसंग का जिक्र करते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी जोरदार नारे लगाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों से ‘जय श्रीराम’ के नारे भी लगवाए।
कार्यशाला में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता
इस कार्यशाला का आयोजन सोमवार को विमतारा भवन में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा शामिल है। सभी हिंदू संगठन से जुड़े हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक डॉ. प्रवीण तोगड़िया भी शामिल हुए।