बेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में असेंबली ऑपरेटर के पदों पर भर्ती होगी

Chhattisgarh Crimesबेंगलुरु की आईफोन निर्माण कंपनी में असेंबली ऑपरेटर के पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 26 नवंबर को जगदलपुर में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में केवल बस्तर जिले की युवतियां शामिल हो सकेंगी। इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है।

26 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला

जिला कौशल विकास प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार, रोजगार मेले का आयोजन आड़ावाल स्थित जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज, जगदलपुर में किया जाएगा। इच्छुक और पात्र युवतियां सुबह 10 बजे पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकती हैं।

जरूरी दस्तावेज लेकर पहुंचें

प्रशासन के अनुसार, इस रोजगार मेले के जरिए जिले की युवतियों को औद्योगिक क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। पात्र युवतियों से जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचने की अपील की गई है।