
एमएससी छात्रों पर 1200, पीएचडी पर 2200 रुपए का अतिरिक्त भार
विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमएससी और पीएचडी के विद्यार्थियों की सेमेस्टर फीस में 8% की वृद्धि की थी। इससे एमएससी के विद्यार्थियों पर हर सेमेस्टर करीब 1200 रुपए और पीएचडी के विद्यार्थियों पर करीब 2200 रुपए का अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ रहा था। अभाविप ने इस वृद्धि का विरोध करते हुए प्रशासन से इसे कम करने की मांग की।
आगामी सेमेस्टर से 5% बढ़ी दर से लगेगी फीस
प्रदर्शन के बाद कुलपति ने आगामी सेमेस्टर से 5% बढ़ी हुई दर के आधार पर फीस लेने का आश्वासन दिया। अभाविप के रायपुर महानगर मंत्री ने कहा कि विद्यार्थियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ कम करने के लिए परिषद ने प्रशासन के सामने अपनी मांग रखी थी।
विश्वविद्यालय इकाई मंत्री श्रीकांत साहू ने कहा कि विद्यार्थी हितों से जुड़े मुद्दों पर परिषद आगे भी आवाज उठाती रहेगी। प्रदर्शन में हिमांशु, रमन, सौरभ, सोम, पीयूष, दीपक सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।