राजधानी के प्रोफेसर कॉलोनी में सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर सोलर पैनल लगाने वाली कंपनी KY एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों के मौत के मामलें में कंपनी संचालक पर केस दर्ज किया

Chhattisgarh Crimesराजधानी के प्रोफेसर कॉलोनी में सोलर पैनल लगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर सोलर पैनल लगाने वाली कंपनी KY एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों के मौत के मामलें में कंपनी संचालक पर केस दर्ज किया है।

कंपनी संचालक का नाम कमलेश कुमार सेन बताया जा रहा है। कंपनी संचालक पर लापरवाही बरतने और पर्याप्त सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराए बिना कर्मचारियों से काम कराने का आरोप है। पुलिस मामलें में आगे की कार्रवाई कर रही है।

पुरानी बस्ती पुलिस के अनुसार प्रोफेसर कालोनी में नरेंद्र कुमार वर्मा का मकान है। इस मकान में सोलर पैनल लगाने के लिए उन्होंने KY एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के संचालक कमलेश कुमार सेन से एमओयू किया था।

चार जुलाई को KY एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के संचालक कमलेश कुमार सेन के कहने पर संजीव साहू, प्रमोद चंद्राकर एवं आशीष कुमार चंद्राकर पैनल लगाने पहुंचे थे। पैनल लगाने के दौरान प्रमोद चंद्राकर एवं आशीष कुमार चंद्राकर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई।

हादसे का कारण सुरक्षाकिट ना होने जांच में अब तक सामने आया है। प्रमोद चंद्राकर एवं आशीष कुमार चंद्राकर के साथ पैनल लगाने गए संजीव साहू की शिकायत पर पुलिस ने KY एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामलें में जांच जारी है।

अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा

पुरानी बस्ती थाना प्रभारी विनय सिंह ने बताया, कि सूचना पर शनिवार की दोपहर को घटनास्थल पर पहुंचकर मामलें की जांच शुरू की गई है।

KY एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामलें में जांच की जा रही है।