छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पत्नी को प्रताड़ित करने और नाबालिग बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पत्नी को प्रताड़ित करने और नाबालिग बेटे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाने वाले आरोपी वसीम मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने एक दिन के प्रोडक्शन वारंट पर जेल से बाहर लाकर घटनास्थल का निरीक्षण भी कराया।

इस दौरान पुलिस ने आरोपी से घटनाक्रम से जुड़े अलग-अलग बिंदुओं पर पूछताछ की। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी से ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’ और ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद’ के नारे लगवाए गए।

जानकारी के मुताबिक, 29 मई 2026 को कोरबा जिले की रहने वाली 35 साल की महिला ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके मुताबिक जोगीडीपा के रहने वाले वसीम मोहम्मद (43) ने खुद को तलाकशुदा बताया। दोनों की बातचीत होने लगी और दोनों एक-दूसरे को चाहने लगे। साल 2021 में दोनों ने मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी कर ली।

पीड़िता का आरोप है कि शादी के समय वसीम ने अपनी पहली बीवी और बच्चों के बारे में नहीं बताया था, जबकि उसके पहले से 5 बच्चे हैं। शादी के बाद उसे वसीम के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी हुई। उसने पहली पत्नी को तलाक भी नहीं दिया है। पीड़िता ने बताया कि उसके खुद के 2 बच्चे हैं।

बच्चा होने के बाद शुरू हुआ अत्याचार

महिला ने कहा कि, शादी से पहले वसीम के साथ सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन बच्चा होने के बाद से वह प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता ने बताया कि पति कलमा पढ़ने, नमाज पढ़ने बोलता था। बच्चे होने के बाद भी रोजा रखवाता था। वह रोजा रखती थी, फिर भी पति कई बार मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल देता था।

मजबूरी का उठाया फायदा

पीड़िता ने बताया कि मुस्लिम समाज में आने के बाद हिंदू समाज का कोई भी व्यक्ति उसे अपनाने के लिए तैयार नहीं था। वसीम ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाया। पीड़िता के अनुसार, शिकायत दर्ज कराने के समय वसीम जेल में बंद था।

जबरन लगवाता था ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे

पीड़िता का आरोप है कि वसीम उसके और उसके बच्चों के साथ लगातार मारपीट और अत्याचार करता था। वह उन सभी से जबरन ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगवाता था और हिंदुस्तान के खिलाफ गाली-गलौज करने के लिए मजबूर करता था। विरोध करने पर उन्हें बुरी तरह प्रताड़ित करता था।

Exit mobile version