संदेह के आधार पर पुलिस ने जब आरोपियों की दो सुजुकी स्कूटी की बारीकी से तलाशी ली, तो अधिकारी भी हैरान रह गए। तस्करों ने फिल्मी स्टाइल में स्कूटी के गुप्त हिस्सों (पार्ट्स) के अंदर नशीला पदार्थ गांजा को छुपा रखा था। पार्ट्स को खोलने पर दोनों स्कूटी से 4-4 किलोग्राम (कुल 8 किलोग्राम) कीमती 04 लाख के गांजा बरामद हुआ, जिसे वाहनों समेत जप्त कर लिया गया है।
आरोपियों को कृत्य अपराध धारा 20 (ख) नारकोटिक एक्ट का पाये जाने से आरोपी किशन कुमार एवं शिवप्रसाद सैनी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी-
1.किशन कुमार पिता बाबूलाल भील (उम्र 29 वर्ष), निवासीरू रामदास नगर, गली नंबर 1, कालातालाब रोड, भीमगंज, थाना रेलवे काॅलोनी, जिला कोटा (राजस्थान)।
2.शिवप्रसाद सैनी पिता अर्जुनलाल सैनी उम्र 31 वर्ष, निवासी कंसुआ क्वार्टर, थाना उद्योग नगर, जिला कोटा (राजस्थान)।