छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमी हुई है और यह प्रदेश की दहलीज पर आकर अटक गया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल थमी हुई है और यह प्रदेश की दहलीज पर आकर अटक गया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक, बिजली गिरने, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। कई जगहों पर 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ भी चल सकता है।

पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चली और बिजली गिरने की घटनाएं दर्ज की गईं। वहीं प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।