मंगलवार, 21 जुलाई को मिथुन राशि वालों को इंटरव्यू, रिजल्ट या ऑफिस के मूल्यांकन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है

Chhattisgarh Crimesमंगलवार, 21 जुलाई को मिथुन राशि वालों को इंटरव्यू, रिजल्ट या ऑफिस के मूल्यांकन से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। वृश्चिक राशि के लोगों को एक्स्ट्रा इनकम के लिए नया प्रोजेक्ट मिलने के योग हैं।

सिंह राशि वालों को ऑफर लेटर या ऑफिस की मंजूरी मिल सकती है। कन्या राशि के लोगों को बड़े प्लेटफॉर्म और विदेशी क्लाइंट्स के साथ काम करने का मौका मिलेगा। कुंभ राशि वालों के सामने नया ऑफर या विभाग बदलने का विकल्प आ सकता है।

टैरोकार्ड रीडर डॉ. बबीना से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन…

Chhattisgarh Crimes

मेष – नाइन ऑफ पेंटाकल्स आज छोटे-छोटे प्रयासों के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। घर में आपकी बातों को महत्व मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य से अचानक सहयोग मिल सकता है। बच्चों की किसी गतिविधि या प्रदर्शन से खुशी होगी। काफी समय से अपने लिए कोई चीज खरीदने की सोच रहे थे, तो उसकी योजना बन सकती है। पैसों को लेकर मन में चल रही असुरक्षा कम होगी और आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर पहले से ज्यादा संतुष्ट महसूस करेंगे।

करियर – ऑफिस में आपका काम लोगों की नजर में आएगा। कोई सीनियर आपके काम करने के तरीके और प्रोफेशनल सोच की तारीफ कर सकता है। नई नौकरी के लिए कोशिश कर रहे हैं, तो किसी अच्छी कंपनी से कॉल आने की संभावना है। अपनी योग्यता और उपलब्धियों को लोगों के सामने रखने से पीछे न हटें। आपकी लगातार मेहनत आपको धीरे-धीरे बेहतर अवसरों तक लेकर जाएगी। लव – रिश्तों में सहजता और अपनापन बना रहेगा। किसी खास व्यक्ति से खुलकर बात करने का मौका मिलेगा। सोशल कार्यक्रम या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिये किसी नए व्यक्ति से दोस्ती हो सकती है। रिश्ता नया है, तो एक-दूसरे को समझने के लिए समय अच्छा है। पार्टनर के साथ रहने पर भावनात्मक सुरक्षा और अपनापन महसूस होगा। हेल्थ – आप पहले की तुलना में ज्यादा शांत और रिलैक्स महसूस करेंगे। नियमित हेल्थ चेकअप कराने का विचार आ सकता है। सुबह कुछ समय खुली हवा में बिताने से मूड बेहतर होगा। दिनचर्या में हल्की वॉक या स्ट्रेचिंग शामिल करना भी फायदेमंद रहेगा। लकी रंग – मिंट ग्रीन, लकी नंबर – 5

Chhattisgarh Crimes

वृष – द हैंग्ड मैन आज कामों की रफ्तार कुछ धीमी महसूस हो सकती है, लेकिन यही रुकावट आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रही बातों को नए नजरिये से देखने का मौका मिलेगा। किसी बड़े फैसले में जल्दबाजी न करें। बच्चों के लिए नया कोर्स या हॉबी क्लास शुरू करने की योजना बन सकती है। परिवार के किसी सदस्य को आपकी समझदारी भरी सलाह की जरूरत होगी। पैसों के मामले में फिलहाल इंतजार करना बेहतर रहेगा।

करियर – ऑफिस का काम आपकी बनाई समय सीमा के अनुसार पूरा नहीं होगा। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो आवेदन करने से पहले कंपनी और पद की अच्छी तरह जांच करें। बिजनेस करने वाले लोग अपनी सर्विस या प्रोडक्ट में बदलाव की योजना बना सकते हैं। किसी योजना को रोकना असफलता नहीं है। सही समय आने तक तैयारी मजबूत करना ज्यादा फायदेमंद रहेगा। लव – प्रेम संबंध में पार्टनर को थोड़ी जगह देना बेहतर रहेगा। उनकी बातों का तुरंत गलत अर्थ न निकालें। कुछ बातें समय के साथ खुद स्पष्ट हो जाएंगी। सिंगल लोग नए रिश्ते में जल्दबाजी न करें। रिश्ते को लेकर मन में सवाल हैं, तो तुरंत जवाब तलाशने के बजाय अपनी भावनाओं को समझने के लिए समय निकालें। हेल्थ – अपनी नींद का समय बेहतर बनाने की कोशिश करें। देर रात तक मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल कम करें। कुछ मिनट मेडिटेशन करने से मानसिक तनाव कम होगा। दिन में आराम के छोटे अंतराल भी आपको तरोताजा रखेंगे। लकी रंग – पर्पल, लकी नंबर – 4

Chhattisgarh Crimes

मिथुन – जजमेंट आज किसी अधूरे काम, पुराने फैसले या रुकी योजना से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। घर में भविष्य को लेकर सकारात्मक बातचीत होगी। किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन या आर्थिक प्रक्रिया के नतीजे का इंतजार कर रहे हैं, तो उसमें प्रगति होगी। बच्चों को प्रतियोगिता, ऑडिशन या किसी नए अवसर से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पिछली गलतियों से सीखकर दोबारा शुरुआत करने का मौका मिलेगा।

करियर – इंटरव्यू, रिजल्ट या ऑफिस के मूल्यांकन से जुड़ी सकारात्मक सूचना मिलने की संभावना है। नई जिम्मेदारी लेना चाहते थे, तो उसके लिए रास्ते खुल सकते हैं। शिक्षण, ट्रेनिंग, कंसल्टिंग और पब्लिक स्पीकिंग से जुड़े लोगों को खास फायदा मिलेगा। आपके काम करने के तरीके और निर्णय लेने की क्षमता की तारीफ होगी। पुराने काम का अच्छा नतीजा भी मिल सकता है। लव – लंबे समय से मन में चल रही किसी बात को सुलझाने का मौका मिलेगा। ऐसे व्यक्ति से बातचीत शुरू हो सकती है, जिसकी सोच आपसे काफी मेल खाती है। रिश्ते में सच्चाई और साफ बातचीत रखने से भावनात्मक सुरक्षा महसूस होगी। पुराने रिश्ते में गलतफहमी थी, तो उसे दूर करने के लिए समय अच्छा है। हेल्थ – नया फिटनेस प्लान शुरू करना या हेल्थ चेकअप कराना फायदेमंद रहेगा। लंबे समय तक स्क्रीन पर काम करने वाले लोग आंखों को नियमित आराम दें। पर्याप्त पानी पिएं और समय पर भोजन करें। पुरानी दिनचर्या में जरूरी सुधार करने से सेहत बेहतर होगी। लकी रंग – आइस ब्लू, लकी नंबर – 8

Chhattisgarh Crimes

कर्क – थ्री ऑफ वांड्स आज आप अपनी सीमाओं से बाहर निकलकर कुछ नया सोचने की कोशिश करेंगे। दूर शहर में रहने वाले रिश्तेदार से अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों को किसी नई गतिविधि में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। आर्थिक रूप से बड़े लक्ष्य के लिए बचत या निवेश की योजना बना सकते हैं। भविष्य को लेकर आपकी सोच पहले से ज्यादा स्पष्ट और व्यापक होगी।

करियर – काफी समय से अपने काम का दायरा बढ़ाना चाहते थे, तो उससे जुड़ी सकारात्मक शुरुआत हो सकती है। ऑनलाइन बिजनेस, कंटेंट क्रिएशन, विदेशी प्रोजेक्ट या घर से काम करने वाले लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। नया कोर्स या प्रोफेशनल सर्टिफिकेट करने की योजना बनाना फायदेमंद रहेगा। दूर के शहर या विदेश से काम का प्रस्ताव भी मिल सकता है। लव – लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं, तो पार्टनर के साथ सुखद बातचीत आपका दिन खास बना सकती है। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसकी सोच और जीवनशैली प्रभावित करेगी। पार्टनर के सपनों और करियर की योजनाओं को समझने से रिश्ता मजबूत होगा। हेल्थ – लगातार व्यस्त रहने से शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। बाहर का खाना ज्यादा लेने से बचें। सुबह की हल्की धूप में कुछ समय बिताने से मूड और ऊर्जा बेहतर होगी। काम के बीच पर्याप्त आराम लेना जरूरी है। लकी रंग – सी ग्रीन, लकी नंबर – 5

Chhattisgarh Crimes

सिंह – जस्टिस आज अपनी प्राथमिकताएं व्यवस्थित करने का मौका मिलेगा। घर से जुड़ा महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। किसी बिल, बैंकिंग काम, दस्तावेज या सरकारी प्रक्रिया को लंबे समय से टाल रहे थे, तो उसे पूरा करने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक मामलों में हिसाब-किताब साफ रखने से फायदा होगा। हर मामले में संतुलित सोच रखने से मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

करियर – किसी कॉन्ट्रैक्ट, ऑफर लेटर या ऑफिस की मंजूरी का इंतजार कर रहे हैं, तो अच्छी खबर मिल सकती है। मैनेजमेंट, कानून, बैंकिंग, अकाउंट्स या प्रशासन से जुड़े लोगों के लिए समय खास तौर पर अच्छा है। साफ और निष्पक्ष फैसला लेने की आपकी क्षमता सबसे बड़ी ताकत बनेगी। दस्तावेजों की जांच करके ही किसी समझौते पर हस्ताक्षर करें। लव – रिश्ते में केवल एक व्यक्ति ज्यादा कोशिश कर रहा था, तो अब परिस्थितियों में संतुलन आ सकता है। पार्टनर के साथ जिम्मेदारियों और अपेक्षाओं को लेकर खुलकर बात करें। साफ बातचीत और आपसी सम्मान से भावनात्मक सुरक्षा बढ़ेगी। छोटी अपेक्षाओं को लेकर बेवजह बहस करने से बचें। हेल्थ – लंबे समय तक एक ही स्थिति में बैठकर काम करने से कमर या घुटनों में परेशानी हो सकती है। बीच-बीच में उठकर चलें और हल्की स्ट्रेचिंग करें। पर्याप्त पानी पिएं और भोजन समय पर करें। लकी रंग – स्लेट ग्रे, लकी नंबर – 4

Chhattisgarh Crimes

कन्या – द वर्ल्ड काफी समय से जिस काम को पूरा करना चाहते थे, वह अपनी मंजिल के करीब पहुंच सकता है। परिवार के किसी सदस्य की बड़ी सफलता या नए अवसर की चर्चा होगी। यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो उससे जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आपकी समझदारी भविष्य के लिए मजबूत आधार तैयार करेगी। किसी महत्वपूर्ण चरण की सफलता के साथ नई शुरुआत का रास्ता भी खुलेगा।

करियर – अपनी मेहनत और काम का दायरा बढ़ाने का मौका मिलेगा। बड़े प्लेटफॉर्म पर काम करने की इच्छा थी, तो उससे जुड़े अवसर सामने आएंगे। डिजिटल क्षेत्र, सोशल मीडिया, ऑनलाइन टीचिंग, विदेशी क्लाइंट और रिमोट वर्क से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। अपनी उपलब्धियों को स्वीकार करें और उनका सही तरीके से प्रदर्शन करें। लव – प्रेम संबंध में परिपक्वता और सहजता बनी रहेगी। पार्टनर के साथ यात्रा या किसी नए अनुभव की योजना बन सकती है। रिश्ता लंबे समय से स्थिर है, तो उसे अगले स्तर पर ले जाने पर विचार होगा। एक-दूसरे को पर्याप्त समय देने के साथ निजी जगह का सम्मान भी बना रहेगा। हेल्थ – शरीर को पूरा पोषण देने के लिए भोजन में ताजी, हल्की और पौष्टिक चीजें शामिल करें। लंबे समय तक मोबाइल या लैपटॉप का इस्तेमाल करते हैं, तो आंखों को आराम दें। दिनचर्या पूरी करने की जल्दबाजी में आराम को नजरअंदाज न करें। लकी रंग – टर्क्वाइज, लकी नंबर – 8

Chhattisgarh Crimes

तुला – टेन ऑफ कप्स आज अपने लोगों के साथ खूबसूरत यादें बनाने का दिन है। घर में हंसी-मजाक और सकारात्मक माहौल बना रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की उपलब्धि सभी को खुशी दे सकती है। घर की सजावट या बदलाव की योजना पर काम शुरू हो सकता है। आर्थिक रूप से आप खुद को पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे। रिश्तों की अहमियत समझ में आएगी।

करियर – किसी ग्रुप प्रोजेक्ट या प्रेजेंटेशन में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। फैमिली बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए दिन खास तौर पर अनुकूल है। किसी अनुभवी व्यक्ति के साथ प्रोफेशनल संपर्क बन सकता है, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा। काम और निजी जीवन के बीच अच्छा संतुलन बनाए रखने में सफल रहेंगे। लव – प्रेम संबंध में गर्मजोशी और अपनापन महसूस होगा। पार्टनर के साथ बिताया गया समय मानसिक सुकून देगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। पिछले कुछ समय से रिश्ते में दूरी थी, तो वह धीरे-धीरे कम होगी। प्रेम को महसूस करने और खुलकर जताने के लिए दिन अच्छा है। हेल्थ – मीठी चीजें सीमित मात्रा में लें। काफी समय से अपनी पसंद या हॉबी को समय नहीं दे पाए हैं, तो आज उसके लिए समय निकालें। घर का सकारात्मक वातावरण मूड और ऊर्जा बेहतर रखेगा। लकी रंग – पीच, लकी नंबर – 2

Chhattisgarh Crimes

वृश्चिक – टू ऑफ पेंटाकल्स आज कई छोटे-बड़े कामों को समझदारी से संभालना होगा। एक तरफ घर की जिम्मेदारियां रहेंगी और दूसरी तरफ निजी योजनाओं पर भी ध्यान देना होगा। खर्चों को लेकर नई योजना बन सकती है। बच्चों के लिए नया गैजेट, क्लास या गतिविधि शुरू करने पर चर्चा होगी। किसी महत्वपूर्ण खरीदारी से पहले बजट बनाना जरूरी है।

करियर – एक साथ कई काम संभालने की क्षमता आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। कुछ लोगों को अतिरिक्त इनकम के लिए साइड प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। ऑनलाइन बिजनेस, कंटेंट, डिजिटल सर्विस और फ्रीलांसिंग से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। काम की अधिकता के बावजूद समय और पैसों का संतुलन बनाए रखें। लव – व्यस्त दिनचर्या के कारण पार्टनर को नजरअंदाज न करें। छोटी-सी बातचीत रिश्ते में बड़ा सकारात्मक बदलाव ला सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो करियर और निजी जीवन में अच्छा संतुलन रखना जानता हो। रिश्ते में परफेक्शन ढूंढने के बजाय सहजता और छोटी खुशियों को महत्व दें। हेल्थ – पैरों में भारीपन या शरीर में हल्की थकान महसूस हो सकती है। भोजन समय पर करें और लंबे समय तक भूखे न रहें। शाम को हल्की वॉक करने से शरीर और मन दोनों तरोताजा होंगे। लकी रंग – कैरेमल, लकी नंबर – 7

Chhattisgarh Crimes

धनु – फोर ऑफ वांड्स आज घर में खुशी और उत्साह का माहौल बनेगा। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। छोटी-सी अच्छी खबर पूरे दिन को खास बना सकती है। घर की सजावट, फर्नीचर या किसी नए काम की शुरुआत पर चर्चा होगी। करीबी लोगों के साथ बिताया गया समय आपको भीतर से खुश और शांत महसूस कराएगा।

करियर – इवेंट, होटल इंडस्ट्री, रियल एस्टेट, इंटीरियर और क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा। टीम के साथ काम करने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। नया वर्कस्पेस बनाने की सोच रहे हैं, तो उस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। आपके संपर्क भविष्य में नए अवसर दिला सकते हैं। लव – प्रेम संबंध में खुशियों और अपनापन बना रहेगा। पार्टनर के साथ कोई खास पल बिताने का मौका मिलेगा। कुछ लोग रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का फैसला कर सकते हैं। परिवार के सामने रिश्ता रखने या सगाई की बातचीत आगे बढ़ सकती है। अपनों के साथ बिताए समय में सच्ची खुशी महसूस होगी। हेल्थ – शरीर को पर्याप्त आराम देना जरूरी है। पूरी नींद और समय पर भोजन आपको सक्रिय रखेंगे। बाहर घूमने या हल्की शारीरिक गतिविधि करने से मन प्रसन्न रहेगा। लकी रंग – हनी गोल्ड, लकी नंबर – 9

Chhattisgarh Crimes

मकर – द एम्प्रेस आज छोटी-छोटी खुशियों का आनंद लेने का मौका मिलेगा। घर में सुकून और अपनापन महसूस होगा। रहने की जगह को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो सजावट या बदलाव की शुरुआत कर सकते हैं। परिवार की किसी महिला से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आर्थिक रूप से अपने आराम या पसंद पर कुछ खर्च करने का मन बनेगा।

करियर – आपकी रचनात्मक सोच और प्रेजेंटेशन स्किल दूसरों से अलग पहचान दिला सकती है। डिजाइन, फैशन, ब्यूटी, सोशल मीडिया, कंटेंट क्रिएशन या एजुकेशन से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। नया आइडिया लोगों के सामने रखने के लिए समय सही है। बिजनेस करने वाले लोग अपनी ब्रांड वैल्यू और प्रोडक्ट की प्रस्तुति बेहतर बनाने पर ध्यान दें। लव – पार्टनर आपके लिए कोई प्यारा सरप्राइज तैयार कर सकता है। एक-दूसरे की पसंद और भावनाओं को महत्व देने से नजदीकियां बढ़ेंगी। लंबे समय से रिश्ते में कुछ नया करना चाहते थे, तो उसके लिए दिन अच्छा है। प्यार को महसूस करने के साथ उसे खुलकर जताएं। हेल्थ – सेल्फ केयर से जुड़ी गतिविधियां आपको अच्छा महसूस कराएंगी। भोजन में ताजी और पौष्टिक चीजें शामिल करें। पौधों और प्रकृति के बीच समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। जरूरत से ज्यादा मीठा या तला हुआ भोजन लेने से बचें। लकी रंग – ब्लश पिंक, लकी नंबर – 6

Chhattisgarh Crimes

कुंभ – टू ऑफ स्वॉर्ड्स आज ऐसी स्थिति बन सकती है, जिसमें जल्दबाजी में फैसला लेना सही नहीं होगा। थोड़ा रुककर अपनी प्राथमिकताओं को समझें। परिवार में दो योजनाओं के बीच चुनाव करना पड़ सकता है। घर से जुड़े किसी काम में आपकी राय महत्वपूर्ण रहेगी। बच्चों की पढ़ाई, हॉबी या समय के सही उपयोग को लेकर नई योजना बनेगी। पैसों से जुड़ा फैसला लेने से पहले पूरी जानकारी जरूर जुटाएं।

करियर – नया ऑफर, विभाग बदलने का विकल्प या अलग तरह का प्रोजेक्ट सामने आ सकता है। नई स्किल सीखने के बारे में सोच रहे हैं, तो पहले उसके फायदे, खर्च और उपयोग को समझें। मीटिंग में अपनी बात रखने से पहले सभी तथ्य तैयार रखें। तुरंत फैसला लेने के बजाय सही समय का इंतजार करना भी समझदारी होगी। लव – प्रेम संबंध में दिल और दिमाग दोनों की सुननी होगी। किसी बात को लेकर मन में चल रही उलझन धीरे-धीरे दूर हो सकती है। पार्टनर की भावनाएं समझने के लिए उन्हें बिना टोके सुनें। किसी बात पर प्रतिक्रिया देने से पहले थोड़ा समय लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। हेल्थ – कुछ समय के लिए सोशल मीडिया और स्क्रीन से दूरी बनाएं। संगीत सुनने से मूड बेहतर होगा। मानसिक रूप से खुद को दोबारा तैयार करने के लिए दिन में कुछ समय अकेले बिताएं। पूरी नींद लेना जरूरी है। लकी रंग – पर्ल व्हाइट, लकी नंबर – 2

Chhattisgarh Crimes

मीन – द हाई प्रीस्टेस आज अपनी भीतर की आवाज पर भरोसा रखें। कई परिस्थितियों के पीछे ऐसी बातें छिपी हो सकती हैं, जो तुरंत दिखाई नहीं देंगी। परिवार के किसी सदस्य की भावनाओं को बिना बोले भी समझ पाएंगे। आर्थिक मामलों में दस्तावेज और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन ध्यान से जांचें। कम बोलकर ज्यादा समझने की कोशिश आपको फायदा पहुंचाएगी। निजी योजनाओं को फिलहाल गोपनीय रखना बेहतर होगा।

करियर – कामकाज में आपकी बारीकी से देखने और समझने की क्षमता बड़ी ताकत बनेगी। रिसर्च, लेखन, साइकोलॉजी, काउंसलिंग, डिजाइन या क्रिएटिव क्षेत्रों से जुड़े लोगों की नई सोच लोगों को प्रभावित करेगी। किसी अधूरी जानकारी के आधार पर फैसला न लें। अपनी योजनाओं को पूरा होने से पहले ज्यादा लोगों के साथ शेयर न करें। लव – पार्टनर के साथ बिना ज्यादा शब्दों के भी एक-दूसरे की भावनाएं समझ पाएंगे। सिंगल लोगों का किसी शांत और समझदार व्यक्ति के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। किसी रिश्ते को लेकर उलझन है, तो जल्दबाजी में फैसला न लें। सहजता, विश्वास और भावनात्मक समझ रिश्ते को मजबूत बनाएगी। हेल्थ – कुछ समय खुद के साथ बिताने से अच्छा महसूस होगा। दिन की शुरुआत मेडिटेशन, प्राणायाम या हल्के संगीत से करें। ज्यादा मसालेदार भोजन से बचें। मानसिक शांति के लिए पूरी नींद और व्यवस्थित दिनचर्या जरूरी है। लकी रंग – बैज, लकी नंबर – 7