पेंड्रा जिले के पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग स्थित कारीआंम के बंजारी घाट में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया

Chhattisgarh Crimesपेंड्रा जिले के पेंड्रा-बिलासपुर मार्ग स्थित कारीआंम के बंजारी घाट में सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। पेंड्रा से बिलासपुर जा रही एक चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही कार सवारों ने तुरंत बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में वाहन आग की लपटों से घिर गया। आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार जलने लगी। घटना के दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

सूझबूझ से बची सभी की जान

कार में सवार लोगों ने समय रहते वाहन रोककर बाहर निकलने का फैसला लिया। उनकी सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस आग लगने की वजह की जांच कर रही है।