जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमोरा में 45 वर्षीय महिला ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

Chhattisgarh Crimesजांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमोरा में 45 वर्षीय महिला ने घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच में महिला के लंबे समय से बीमार रहने की जानकारी सामने आई है। हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना प्रभारी मणिकांत पाण्डेय ने बताया कि मृतका की पहचान बुधवारा बाई (45) के रूप में हुई है। सोमवार रात महिला ने घर के कमरे में मियार पर गमछे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार सुबह परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा और पुलिस को सूचना दी।

एक माह पहले गांव लौटी थी

पुलिस के अनुसार, महिला करीब एक माह पहले अपने परिवार के साथ दूसरे राज्य से काम कर गांव लौटी थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह लंबे समय से बीमार थी। इसी कारण उसके पति और दोनों बेटे काम के लिए दूसरे राज्य गए हुए थे। घटना के समय महिला घर में अकेली थी।

सुसाइड नोट नहीं मिला

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आत्महत्या के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version