राजधानी रायपुर में रैपिडो बाइक चालक द्वारा महिला का हैंडबैग लेकर फरार होने का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर में रैपिडो बाइक चालक द्वारा महिला का हैंडबैग लेकर फरार होने का मामला सामने आया है।

घटना फाफाडीह स्थित एयू बैंक के सामने की है, जहां महिला को छोड़ने के बाद चालक बैग वापस दिए बिना मौके से भाग निकला।

बैग में 56 हजार रुपए नकद, मोबाइल फोन और जरूरी दस्तावेज रखे थे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

अब पढ़े क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, टिकरापारा थाना क्षेत्र के बोरियाखुर्द निवासी महिला निजी काम से आने-जाने के लिए अक्सर रेपिडो बाइक सेवा का इस्तेमाल करती थी।

इसी दौरान उसकी पहचान रैपिडो चालक भीमगज उर्फ विक्की से हो गई थी।22 जुलाई की दोपहर करीब 12:30 बजे महिला ने विक्की को फोन कर बोरियाखुर्द से फाफाडीह स्थित एयू बैंक जाने के लिए बुलाया।

बारिश होने के कारण महिला ने अपना हैंडबैग सुरक्षित रखने के लिए चालक के पिट्ठू बैग में रखवा दिया।

करीब 1:30 बजे चालक ने महिला को एयू बैंक के सामने डागा पेट्रोल पंप के पास उतार दिया, लेकिन हैंडबैग वापस नहीं किया और तेजी से बाइक लेकर फरार हो गया। महिला ने आवाज लगाई और पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी नहीं रुका।

पीड़िता ने बताया कि बैग में Motorola Moto G45 5G मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, बैंक पासबुक और 56 हजार रुपए नकद रखे थे। बैग में मौजूद सामान की कुल कीमत करीब 65 हजार रुपए बताई गई है।

घटना की जानकारी महिला ने अपने पिता और रिश्तेदारों को देने के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस आरोपी रेपिडो चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

अब पढ़े पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा

गंज पुलिस के अधिकारियों ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज करके आरोपी रेपिडो चालक की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है, कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।