मध्य प्रदेश के बहुचर्चित 1160 करोड़ रुपए के फोर्टिफाइड चावल घोटाले की जांच में अब छत्तीसगढ़ से भी कनेक्शन जुड़ रहा

Chhattisgarh Crimesमध्य प्रदेश के बहुचर्चित 1160 करोड़ रुपए के फोर्टिफाइड चावल घोटाले की जांच में अब छत्तीसगढ़ से भी कनेक्शन जुड़ रहा है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि छिंदवाड़ा के एवीजे एथेनॉल प्लांट के लिए आवंटित सरकारी चावल राजनांदगांव स्थित गुरुदेव राइस मिल तक पहुंचा है। जांच एजेंसियां अब इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं।

इस मामले में मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री और भाजपा के बालाघाट जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे के परिवार की राइस मिल हर्ष इंडस्ट्रीज भी जांच के दायरे में आ गई है। पुलिस ने 24 जुलाई को मिल के पार्टनर विनोद शर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं कांवरे के भाई कुमार और भतीजे अविनाश से भी कई दौर की पूछताछ की गई है। जांच टीम ने फैक्ट्री से डीवीआर और अन्य दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

पुलिस ने बरामद किए डिजिटल साक्ष्य

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच में ऐसे डिजिटल सबूत मिले हैं जिनसे पता चलता है कि एवीजे एथेनॉल प्लांट के लिए वेयरहाउस से भेजा गया चावल हर्ष इंडस्ट्रीज पहुंचा था।

सीसीटीवी फुटेज और रजिस्टर की एंट्री को जांच का अहम आधार माना जा रहा है। अधिकारियों का दावा है कि हर्ष इंडस्ट्रीज इस पूरे नेटवर्क का प्रमुख केंद्र रही है।

Exit mobile version