छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा, जहां अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में अगले 5 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा, जहां अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान कई जगहों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।

पिछले 24 घंटों की बात करें तो उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि राज्य के बाकी हिस्सों में पारे में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। इस दौरान में प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी रिकॉर्ड की गई।

तापमान के आंकड़ों के लिहाज से, बिलासपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रा रोड में सबसे कम न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।