
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, इस सीजन में अब तक प्रदेश में सामान्य से 19% कम बारिश हुई है, जिसे मौसम विभाग ने सामान्य श्रेणी में माना है।
छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश के बीच हादसों का सिलसिला भी जारी है। सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर रविवार शाम बेकाबू कार लाट नाले में गिर गई, जिसमें घोटलाबड़े के पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी पानी के तेज बहाव में बह गए। देर रात तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। वहीं कोरबा में बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत हो गई।