उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस की ओर से एक गौरवपूर्ण पहल!

Chhattisgarh Crimesउत्तर बस्तर कांकेर पुलिस की ओर से एक गौरवपूर्ण पहल! जिले में उत्कृष्ट पुलिसिंग, अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के निराकरण और फरार आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुँचाने में सराहनीय कार्य करने वाले हमारे जांबाज पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को “कॉप ऑफ द मंथ” सम्मान से नवाजा गया।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा ने सभी सम्मानित कर्मियों के उत्साहवर्धन करते हुए उनके तकनीकी कौशल, टीमवर्क और संवेदनशीलता की प्रशंसा की। यह सम्मान न केवल उनके प्रयासों की मान्यता है, बल्कि पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

सम्मानित योद्धाओं की झलकः

माह अप्रैल 2026 के “कॉप ऑफ द मंथ” सम्मानित अधिकारी/कर्मचारी :-

(एएसआई) बिन्दुलता देवांगन (थाना पखांजूर) – पॉक्सो एक्ट प्रकरण में फरार आरोपी की गिरफ्तारी एवं सफल विवेचना हेतु सम्मानित।

(एएसआई) भकेश पटेल (साइबर सेल) – लगभग एक वर्ष पुराने हत्या प्रकरण के तकनीकी विश्लेषण एवं सफल खुलासे में उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित।

(आरक्षक) रामरतन निषाद (साइबर सेल) – हत्या प्रकरण में डिजिटल साक्ष्य विश्लेषण एवं तकनीकी सहयोग प्रदान करने पर सम्मानित।

(प्रधान आरक्षक) सचिन शोरी (थाना चारामा) – पॉक्सो एक्ट प्रकरण में अन्य जिले से आरोपी की गिरफ्तारी एवं सफल कार्यवाही हेतु सम्मानित। (प्रधान आरक्षक) अजनेराम नेताम (थाना अंतागढ़) -चोरी प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी एवं चोरी गए माल की बरामदगी में विशेष योगदान हेतु सम्मानित।

(आरक्षक) प्रणय यादव (साइबर सेल) – चोरी प्रकरण में आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी एवं संपत्ति बरामदगी में तकनीकी सहयोग हेतु सम्मानित।

कांकेर पुलिस प्रदेश में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आम जनता के विश्वास को और मजबूत करने का हमारा संकल्प जारी है!