
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने 2 युवकों को पहले पिअकप से कुचलने की कोशिश की। इसके बाद पाइप और डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर जमकर पीटा, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, गाड़ी से कुचलने और बदमाशों के हमला करने का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पाइप और लाठी से लैस युवक हमला करते नजर आ रहे हैं। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। जानिए पूरा मामला
लिंगियाडीह का रहने वाला निखिल ध्रुव दूध बांटने का काम करता है। उसने पुलिस को बताया कि 26 जून की रात करीब 11 बजे वह अपने घर की छत पर खड़ा था, तभी उसके दोस्त आदित्य महंत उर्फ रिंकू और रवि गंधर्व अपोलो चौक के पास दिलीप पाटिल के घर के सामने खड़े थे।
इस दौरान चिंगराजपारा की ओर से पिकअप तेज रफ्तार से आया और आदित्य महंत और रवि गंधर्व को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। पिअकप से उतरते ही बांडया और बऊवा सहित उसके साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौज की