अब 40 KM नहीं भागना पड़ेगा: शोभा और गोना में लगेगा 2-2 दिन का आधार शिविर  

Chhattisgarh Crimesकलेक्टर का आदेश जारी, नाम,पता,मोबाइल नंबर की गलती यहीं सुधरेगी

पूरन मेश्राम/मैनपुर।  दूरस्थ वनांचल राजापड़ाव क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बड़ी राहत। आधार कार्ड में गलती सुधारवाने के लिए अब 35-40 किलोमीटर दूर मैनपुर ब्लॉक मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

शोषित पीड़ित वंचित समुदाय के लिए संघर्षशील जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम के द्वारा क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड में हो रहे परेशानियों को देखते हुए जिलाधीश गरियाबंद को विशेष आग्रह कर क्षेत्र के पंचायतो में आधार शिविर लगाने के लिए निवेदन किया गया था। जिसके तारतम्य में कलेक्टर द्वारा राजापडा़व क्षेत्र के ग्राम पंचायत शोभा एवं ग्राम पंचायत गोना मे 2-2 दिवसीय आधार शिविर लगाने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश क्रमांक IT/606/2026 दिनांक 10.07.2026 को जारी किया गया।

*कहां और कब लगेगा शिविर*

क्र.1 शिविर स्थल ग्राम पंचायत शोभा तारीख 14.7.2026 से

15.7.2026 तक आधार ऑपरेटर देवेंद्र कुमार वर्मा मोबाइल नंबर 78 059 42 242

क्र. 2 शिविर स्थल ग्राम पंचायत गोना तारीख 16.7.2026 से 17 7.26 तक आधार ऑपरेटर मनोज साव मोबाइल नंबर 8319 114519

*शिविर में क्या-क्या काम होगा*

आधार कार्ड में मोबाइल नंबर जोड़ना/बदलना, पता अपडेट, नाम की स्पेलिंग सुधार और बायोमेट्रिक अपडेट जैसी सभी त्रुटियों का निराकरण किया जाएगा।

*कलेक्टर का निर्देश*

अपर कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी ने जनपद पंचायत CEO मैनपुर को निर्देश दिए हैं कि शिविर से पहले गांवों में प्रचार-प्रसार और मुनादी कराई जाए। शिविर वाले दिन बैठने की व्यवस्था, बिजली, पानी, टेबल-कुर्सी की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

*ग्रामीणों में खुशी*

इस आदेश से राजापडा़व क्षेत्र के सैकडो वंचितो को फायदा होगा। पहले छोटी गलती के लिए भी लोगों को पूरा दिन खराब कर मैनपुर जाना पड़ता था। अब गांव में ही 2 दिन तक काम हो जाएगा।

नोट,,,ग्रामीण अपने साथ आधार कार्ड की फोटो कॉपी,पुराना मोबाइल नंबर और सुधार के लिए जरूरी दस्तावेज लेकर आएं।