प्रदेश में बहुचर्चित घोटालों की जांच कर रही आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी कार्रवाई की। कस्टम मिलिंग स्कैम में जेल में बंद रिटायर्ड IAS अनिल टुटेजा और कारोबीरी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया गया है।
EOW को मामले में अनिल टुटेजा और अनवर ढेबर, जो अन्य मामलों में पहले से जेल में बंद थे, उनकी संलिप्तता पाई गई। बुधवार को दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर विशेष न्यायालय में पेश कर गिरफ्तार किया गया। कोर्ट ने 14 जुलाई तक दोनों को EOW की रिमांड पर भेजा है।