बिलासपुर में नेशनल हाईवे 130 पर एक तेज रफ्तार बाइक भैंस से टकरा गई, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

Chhattisgarh Crimesबिलासपुर में नेशनल हाईवे 130 पर एक तेज रफ्तार बाइक भैंस से टकरा गई, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र का है। 10 जुलाई को बेलतरा के रहने वाले 2 युवक बाइक पर सवार होकर किसी काम से निकले थे। नवापारा के पास रिमझिम बारिश हो रही थी।

तभी वहीं एक कुत्ता मरा पड़ा था, जिसे देखकर उनकी गाड़ी का बैलेंस बिगड़ा और सड़क पर बैठे भैंस से उनकी बाइक का हैंडल टकरा गया, जिससे दोनों गिर गए। हादसे में बाइक चला रहे नितिन सोनी के सिर पर गंभीर चोंटें आई, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायल को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है।

दूसरा युवक गंभीर, बिलासपुर रेफर

वहीं, बाइक के पीछे बैठा अमित राज गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद उन्हें सड़क पर पड़े देखकर लोगों ने तुरंत रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद नितिन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल अमित को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया।

बीच सड़क पर कुत्ते को देख बेकाबू हुई बाइक

बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे पर जिस जगह हादसा हुआ, वहां कुत्ता मरा हुआ था, जिसे अचानक देखकर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर भैंस से टकरा गई, जिसके चलते ये हादसा हुआ।

हाईकोर्ट की सख्ती फिर भी NH पर मवेशी

नेशनल हाईवे सहित सड़कों पर बैठे मवेशियों से बारिश में हादसे का खतरा बढ़ जाता है। वहीं, भारी वाहनों से मवेशियों की जान को भी खतरा रहता है। इसे लेकर हाईकोर्ट ने राज्य शासन को सख्त आदेश दिया था।

साथ ही कहा था कि सड़कों पर मवेशी न रहे, इसे सुनिश्चित करे। लेकिन, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी सड़कों पर बैठे मवेशियों को हटाने में प्रशासन नाकाम है।

Exit mobile version