जांजगीर-चांपा पुलिस ने धारदार हथियार से लोगों को डराने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesजांजगीर-चांपा पुलिस ने धारदार हथियार से लोगों को डराने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। सूचना के आधार पर गुरुवार को चांपा थाना पुलिस ने बेलदारपारा और तालाबपारा तिलक नगर क्षेत्र में कार्रवाई की।

पुलिस ने शंकर नगर चांपा के शंकर दास महंत उर्फ बिल्ला (26) और तिलक नगर तालाब पारा के रोहन चौहान (19) को पकड़ा है। दोनों से धारदार हथियार बरामद किए गए। आरोपियों पर धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना फौरन पुलिस को दें।

Exit mobile version