
पुलिस ने शंकर नगर चांपा के शंकर दास महंत उर्फ बिल्ला (26) और तिलक नगर तालाब पारा के रोहन चौहान (19) को पकड़ा है। दोनों से धारदार हथियार बरामद किए गए। आरोपियों पर धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना फौरन पुलिस को दें।