बलरामपुर जिले में विधवा महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर जिले में विधवा महिला से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बेटे के सामने महिला से छेड़छाड़ की थी। यह मामला रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र का है।

वहीं, जमीन विवाद को लेकर दंपती ने एक शख्स को जातिगत टिप्पणी करते मारपीट की है। पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने पति-पत्नी को अरेस्ट कर लिया है। यह मामला रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र का ही है।

केस-1

पहला मामला रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र का है। दरअसल, ग्राम औरंगा में रहने वाले अरविंद दुबे (25) विधवा के साथ छोड़छाड़ की है। दरअसल, 18 अगस्त को पीड़िता जब अपने 12 वर्षीय बेटे के साथ ग्राम बरवाडीह में इलाज के लिए जा रही थी। तब आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया और अश्लील टिप्पणियां कीं और छेड़छाड़ की।

इसके बाद पीड़िता थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उसने पुलिस को यह भी बताया कि सात साल पहले पति की मौत हो चुकी है। करीब चार महीने पहले अरविंद दुबे रात में उसके घर में घुस आया था और जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। हालांकि, शोर मचाने पर वह भाग गया था।

महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 127, 75 (1-4), 331(2), 351(3) BNS और SC ST एक्ट की धारा 3(1)(ब) के तहत केस दर्ज किया। आरोपी को 21 अगस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

केस-2

दूसरा मामला भी रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र का है। गुरुवार को विशालपुर के मोती लाल पंडो ने शिकायत दर्ज कराई। जिसमें बताया कि मंगरू चौधरी और उसकी पत्नी गीता चौधरी ने उसकी जमीन को अपना बताते हुए विवाद किया। जातिगत गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की।

Exit mobile version