
घटना 13 जून 2025 की है। पीड़ित के भाई अमर सिंह ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच में पता चला कि हरविंदर को पंजाब से कुछ लोग लगातार ब्लैकमेल कर रहे थे। आरोपी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांग रहे थे।
प्रताड़ना से परेशान होकर की खुदकुशी
पीड़ित ने 12 जून को आरोपियों को रकम दी। इसके बाद भी आरोपियों ने पैसों की मांग और धमकियां जारी रखीं। मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर हरविंदर ने 13 जून की सुबह ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी।
पुलिस ने तकनीकी और साइबर जांच के आधार पर आरोपी की लोकेशन पंजाब में ट्रेस की। टीम ने फाजिल्का जिले के काठगढ़ से 25 वर्षीय परमजीत सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार जल्द ही दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।