छत्तीसगढ़ के धमतरी में भीमा कोटेश्वर शिवधाम मंदिर से दान पेटी चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी में भीमा कोटेश्वर शिवधाम मंदिर से दान पेटी चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग है, जो मोबाइल खरीदने के लिए चोरी करना चाहता था।

दरअसल, चोरी 3-4 अगस्त की रात को हुई थी। आरोपियों ने रात 11 बजे से 3 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। पहले उन्होंने मंदिर में चल रहे भंडारे में खाना खाया। फिर मंदिर प्रांगण में रखी 50 किलो की लोहे की दान पेटी चुरा ली।

जंगल-झाड़ी में मिली दानपेटी

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर ललेश नेताम (21) और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों से कुल 12,420 रुपए बरामद किए गए। दान पेटी मंदिर परिसर के पास जंगल-झाड़ी से मिली।

ललेश नेताम को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। नाबालिग आरोपी को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया है। घटना सावन के महीने की है, जब मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ थी।

Exit mobile version