
दूसरी घटना साल्हेकोटा गांव में हुई। शाम को खेत से लौट रहे किसान श्रीराम नागेश पर एक मादा भालू और उसके दो शावकों ने हमला कर दिया। इस हमले में श्रीराम के सिर, चेहरे और दोनों आंखों पर चोटें आईं। ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालुओं को भगाया। श्रीराम को 108 संजीवनी एक्सप्रेस से जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया।