मरवाही वन परिक्षेत्र में भालू के हमले की दो घटनाएं सामने आई

Chhattisgarh Crimesमरवाही वन परिक्षेत्र में भालू के हमले की दो घटनाएं सामने आई हैं। नाका गांव में सुबह के समय बेन सिंह पर भालू ने हमला किया। वो अपने घर से नजदीकी जंगल की ओर जा रहा था। हमले में उसके माथे और गर्दन पर चोटें आईं। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही में भर्ती कराया गया है।

दूसरी घटना साल्हेकोटा गांव में हुई। शाम को खेत से लौट रहे किसान श्रीराम नागेश पर एक मादा भालू और उसके दो शावकों ने हमला कर दिया। इस हमले में श्रीराम के सिर, चेहरे और दोनों आंखों पर चोटें आईं। ग्रामीणों ने शोर मचाकर भालुओं को भगाया। श्रीराम को 108 संजीवनी एक्सप्रेस से जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें बिलासपुर रेफर कर दिया।

Exit mobile version