जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ इलाके में  शाम कोसला-भदरा मार्ग स्थित कोसाबाड़ी के पास स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो ग

Chhattisgarh Crimesजांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ इलाके में  शाम कोसला-भदरा मार्ग स्थित कोसाबाड़ी के पास स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान अजीत कश्यप (25) के रूप में हुई है। वो उमेंद्र पटेल और उसके बेटे शंकर पटेल के साथ पामगढ़ से अपने गांव कोसला लौट रहा था।

दूसरी तरफ, पनगांव निवासी युवराज साहू (28) स्कूटी से भदरा गांव के साप्ताहिक बाजार में सब्जी बेचने जा रहा था। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अजित कश्यप को सिर पर गंभीर चोट आई। बाइक पर सवार उमेंद्र पटेल, शंकर पटेल और स्कूटी चला रहे युवराज साहू भी घायल हो गए।

बिलासपुर सिम्स में मृत घोषित

सभी घायलों को पहले सीएचसी अस्पताल पामगढ़ ले जाया गया। अजीत की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का सीएचसी में इलाज जारी है। पामगढ़ थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा के अनुसार, सूचक के आने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version