छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बलरामपुर में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सनवाल थाना क्षेत्र के तालकेश्वरपुर निवासी रामसाय गोड़ ने 11 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

रामसाय ने बताया कि वह सुबह 9 बजे अपने खेत की जुताई कर रहा था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर आए। उन्होंने खेत की जुताई रोकने को कहा। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सभी ने मिलकर रामसाय की पिटाई कर दी।

एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। जांच के दौरान 22 अगस्त को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें रामलखन गुप्ता (65), श्यामबिहारी गुप्ता (51), लक्ष्मीनारायण गुप्ता (22) और विकास नंद गुप्ता (27) शामिल हैं।

23 अगस्त को पांच और आरोपियों को उत्तर प्रदेश के सागोबांध से गिरफ्तार किया गया। इनमें सुनील गुप्ता (35), अंकित कुमार गुप्ता (21), अरविंद गुप्ता (30), मनोज कुमार गुप्ता (30) और रामनारायण गुप्ता (50) शामिल हैं। जांच में पता चला कि श्यामबिहारी और विकासनंद ने फरार आरोपियों को भगाने में मदद की थी। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version