रामानुजगंज पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में विशाल उर्फ चंद्रमणि सिंह को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesरामानुजगंज पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में विशाल उर्फ चंद्रमणि सिंह को गिरफ्तार किया है। सूरजपुर जिले के सिलफिली निवासी 40 वर्षीय आरोपी ने लोगों को प्रति माह 5000 रुपए देने का लालच देकर उनसे म्यूल बैंक खाते खुलवाए।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर म्यूल अकाउंट धारकों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में जसनाथ मिंज के खाते की जांच में यह मामला सामने आया। जांच में पता चला कि आरोपी विशाल ने जसनाथ मिंज से केनरा बैंक में खाता खुलवाया। इस खाते का उपयोग ठगी की रकम प्राप्त करने के लिए किया जाता था।

खाते में मिला अवैध लेनदेन

जसनाथ मिंज के खाते में 3,90,639 रुपए का अवैध लेनदेन पाया गया। इस मामले में पुलिस ने 19 जुलाई को जसनाथ मिंज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुखबिर की सूचना पर 25 अगस्त को विशाल को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों पर धोखाधड़ी समेत कई धाराओं में मामला दर्ज है।

पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। यह मामला थाना रामानुजगंज, जिला बलरामपुर रामानुजगंज में दर्ज है।

Exit mobile version