पत्नी के प्राइवेट-पार्ट पर पति ने किया हमला….जिंदा जलकर मौत

Chhattisgarh Crimesरायपुर में पति के प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा दी। महिला की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। इस शिकायत में जिक्र है कि आरोपी पति ने दहेज के लिए महिला के प्राइवेट पार्ट पर हमला भी किया था। वह महिला को अपने मायके से पैसे लाने के लिए तंग करता था। वह महिला को भिखारी घर से खाली हाथ आईं है करके ताने भी कसता था।

इस परेशानी से तंग आकर महिला ने थाने में खुद को आग लगा ली थी। घटना के चार दिन बाद उसकी DKS अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का छाती और पेट का हिस्सा बुरी तरह झुलस गया था। जिससे शरीर में इन्फेक्शन हो गया और महिला ने दम तोड़ दिया। इस मामले में आरोपी के खिलाफ कोतवाली थाने में दहेज के मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

यह पूरी घटना 10 सितंबर की है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम वर्षा गोस्वामी है, जो पुरानी बस्ती की रहने वाली थी। उसके पति का नाम शिवम गोस्वामी है। 5 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के 2 बच्चे भी हैं। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में लड़ाई होती थी। परेशान होकर महिला ने आग लगाई है।

Exit mobile version