
उन्नी नायर ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। जिसमें बताया कि वह पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुआ है। 7 अगस्त 2025 को उनके मोबाइल पर योनो एसबीआई एप को अपडेट करने के लिए मैसेज आया।
उन्होंने लिंक को क्लिक किया और अपडेट करने की कोशिश की। इस दौरान दो से तीन बार ओटीपी आया लेकिन उसने शेयर नहीं किया। उन्नी को शक हो गया कि उसका मोबाइल हैक कर लिया गया है। पासवर्ड बदलने का मैसेज भी आया
इस दिन बैंक के तरफ से अलर्ट का मैसेज आया। जिसमें पासवर्ड बदलने की भी बात लिखी थी लेकिन उन्नी उसे देख नहीं पाया। अगले दिन ठग ने खाते से करीब से 77000 रुपए ट्रांसफर कर लिए थे। उन्होंने फौरन बैंक को सूचना दी। फिर साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करवाई।